किसानों का आंदोलन हुआ समाप्त ! सरकार को मिली कुछ राहत

By अनुराग गुप्ता | Aug 09, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों का आंदोलन नौ महीने से जारी है। हालांकि किसान संगठनों ने अपने आंदोलन को मजबूत करने के लिए जंतर-मंतर में किसान संसद का आयोजन किया था। जो सोमवार को समाप्त हो गई। किसान संसद के समाप्त होने से सरकार को कहीं-न-कहीं कुछ राहत जरूर मिली होगी क्योंकि किसानों ने जंतर-मंतर पर किसान संसद का आयोजन किया था जो संसद भवन से कुछ दूरी पर ही स्थित है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता का बड़ा बयान, केंद्र सरकार नए कृषि कानूनों को ले सकता है वापस 

गौरतलब है कि कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर किसान संगठनों के लोग पिछले साल नवंबर से दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। सरकार किसान नेताओं के साथ 11 दौर की औपचारिक वार्ता कर चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। किसानों की मांग है कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस लें और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून बनाए।

प्रमुख खबरें

पत्रकार Satyam Varma की जमानत याचिका पर Allahabad High Court में सुनवाई टली

UCC पर JDU बीजेपी के इशारे पर कर रही काम: Tejashwi Yadav

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम