संकट में कुट्टनाड के किसान, यूडीएफ के प्रतिनिधिमंडल ने लिया फसल नुकसान का जायजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2022

अलप्पुझा। भयंकर गर्मी के मौसम में बारिश की वजह से फसल के नुकसान को देखते हुये एक किसान द्वारा कथित आत्महत्या किये जाने के एक दिन बाद, विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को किसानों से मिलने और फसल के नुकसान का जायजा लेने के लिए यहां ऊपरी कुट्टनाड क्षेत्र का दौरा किया। ऊपरी कुट्टनाड क्षेत्र मेंकोट्टायम के कुछ हिस्से के अलावा, पथनमथिट्टा और अलप्पुझा जिले शामिल हैं। इस क्षेत्र में हाल की भारी बारिश के कारण फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन ने किया।

इसे भी पढ़ें: भारत में ‘‘मानवाधिकार उल्लंघन के चिंताजनक घटनाक्रम’’, अमेरिका बोला- कर रहे हैं निगरानी

सतीसन ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इन किसानों ने अत्यधिक ब्याज पर कर्ज लेकर और अपने गहने गिरवी रखकर खेती के लिए पैसा जुटाया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई फसल बीमा योजना में बहुत कम लोग ही पंजीकरण करा पाए हैं और जो लोग पहले ही इसमें शामिल हो चुके हैं, उन्हें इसकी बहुत कम राशि मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि घनी आबादी वाले इलाकों में भी बाढ़ आ गई और कुट्टनाड के लोग अपने घरों से भागने के लिये मजबूर हो गए हैं, लेकिन सत्तारूढ़ माकपा सरकार इन मुद्दों को हल्के में ले रही है।

प्रमुख खबरें

Eye Makeup Mistakes: काजल लगाते समय ये 5 गलतियां न करें, आंखें दिखेंगी छोटी और डल

West Asia War: IEA की चेतावनी- 1970 से भी बड़ा होगा Energy Crisis, दुनिया भर में मचेगी हाहाकार।

एचडीएफसी बैंक शेयर में गिरावट, लक्ष्य मूल्य कटौती और प्रबंधन विवाद से बढ़ी चिंता

Hormuz Strait पर Iran की चेतावनी से सहमा बाजार, Crude Oil महंगा, Gold Price धड़ाम!