दिल्ली कूच करने के लिए तैयारी में पंजाब-हरियाणा के किसान, सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर

By अंकित सिंह | Dec 05, 2024

पंजाब के किसान 6 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में अपने प्रस्तावित मार्च की तैयारी में हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने बताया कि वे सिंघू सीमा पर उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।  किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि कल दोपहर एक बजे जत्था यहां से (दिल्ली के लिए) रवाना होगा। मुझे उम्मीद है कि सरकार अच्छा संदेश देगी और हमें नहीं रोकेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बैरिकेडिंग की जा रही है, ऐसा लगता है कि यह अंतरराष्ट्रीय सीमा बन गई है। 

इसे भी पढ़ें: महापंचायत के लिए नोएडा जा रहे थे राकेश टिकैत, पुलिस ने हिरासत में लिया, लखनऊ तक ट्रैक्टर रैली करने की दी चेतावनी

एक अधिकारी ने बताया कि जीआरएपी-4 उपायों के कार्यान्वयन के साथ-साथ कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सिंघू सीमा पर चेक पोस्टों पर पहले से ही स्थानीय पुलिस तैनात है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले, पंजाब के किसान शंभू और खनौरी सीमा पर डेरा डाले हुए हैं। किसानों ने पहले 13 और 21 फरवरी को दिल्ली की ओर मार्च करने का प्रयास किया था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पंजाब-हरियाणा सीमाओं पर रोक दिया था। वे किसानों ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग की है। उन्होंने कर्ज माफी, किसानों और खेतिहर मजदूरों के लिए पेंशन, भूमि अधिग्रहण अधिनियम को बहाल करने और बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का भी आह्वान किया है।

प्रमुख खबरें

महंगे Recharge से राहत! BSNL के Yearly Plans बने पहली पसंद, पाएं 365 दिन तक Daily Data.

Air India पर दोहरी मार! महंगा Fuel और Pakistan का बंद एयरस्पेस, रोजाना 100 उड़ानें हुईं कम।

West Bengal में Suvendu Govt का Action, Annapurna Bhandar के लिए होगी Lakshmi Bhandar लाभार्थियों की जांच

NEET Scam 2024: एक एजेंसी, दो Exam, अलग सिस्टम क्यों? NTA की पेन-पेपर वाली जिद पर उठे सवाल