पंजाब के कई क्षेत्रों में किसानों का BJP उम्मीदवारों के खिलाफ प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2024

चंडीगढ़। बटाला में किसानों ने गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिनेश बब्बू और बरनाला में पार्टी नेता अरविंद खन्ना के खिलाफ रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। पंजाब की विभिन्न संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों और नेताओं को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने लोकसभा चुनाव के वास्ते प्रचार के लिये आने पर उन्हें काले झंडे दिखाए हैं। 

विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, भाजपा उम्मीदवार बब्बू ने कहा कि केवल उनकी पार्टी किसानों के मुद्दों को हल कर सकती है, जबकि अन्य राजनीतिक दल अपने निहित स्वार्थों के लिए उनका ‘‘इस्तेमाल’’ करेंगे। बब्बू ने कहा, ‘‘हम किसानों के साथ हैं और मैं भी एक किसान हूं। उनके मुद्दों को बातचीत के जरिए हल किया जा सकता है।’’ एक अन्य घटना में, भाजपा नेता अरविंद खन्ना को बरनाला में किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा, जहां वह प्रचार करने गए थे। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Police ने गाजीपुर लैंडफिल में आग की घटना के संबंध में FIR दर्ज की

महिला प्रदर्शनकारियों में से एक ने किसानों को दिल्ली की ओर जाने की अनुमति नहीं देने और उनके खिलाफ ‘‘बल’’ का प्रयोग करने के लिए भाजपा नीत केंद्र सरकार की आलोचना की। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि वे खन्ना के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने आये थे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें कार्यक्रम स्थल की ओर जाने की अनुमति नहीं दी।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

JP Nadda ने स्वास्थ्य बजट योजनाओं की समीक्षा की, 160 जिला अस्पताल मार्च 2027 तक सुधरेंगे

CM Vishnu Deo Sai ने Jashpur में शुरू की अंतरिक्ष संगवारी पहल, छात्रों को मिलेगी स्पेस ट्रेनिंग

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत