हरियाणा के रोहतक में CM खट्टर के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2021

चंडीगढ़। किसानों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ रोहतक जिले में शनिवार को प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के दौरे के बारे में पता चलने के बाद किसान एक निजी विश्वविद्यालय के बाहर एकत्र हो गए जहां पर खट्टर के हेलिकॉप्टर को उतरना था। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी थीं। खट्टर को रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा के पिता की याद में एक शोकसभा में हिस्सा लेना था। अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए विश्वविद्यालय के बाहर भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए गए। प्रदर्शनकारी किसानों ने ‘किसान एकता जिंदाबाद’ के नारे लगाए। किसान विश्वविद्यालय की तरफ जाने के लिए डटे हुए थे और उन्होंने बैरिकेड हटाकर जाने का प्रयास किया। जब कुछ किसानों ने जाने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठियां चलायी। 

 

इसे भी पढ़ें: RSS का सामना मिलकर करेंगे, तीनों कृषि कानून कानून वापस कराके दम लेंगे: राहुल गांधी


पुलिसकर्मियों पर पथराव भी हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। एक प्रदर्शनकारी किसान ने बताया कि भगदड़ में एक बुजुर्ग किसान भी घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि खट्टर का हेलिकॉप्टर रोहतक पुलिस लाइन में वैकल्पिक स्थान पर उतरा। केंद्र के तीन कृषि कानूनों के कारण किसान भाजपा और उसकी सहयोगी जननायक जनता पार्टी के नेताओं का विरोध कर रहे हैं। किसानों ने बृहस्पतिवार को हिसार हवाई अड्डे के बाहर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

प्रमुख खबरें

IPL 2024 CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी शिकस्त, स्पिनरों का शानदार प्रदर्शन

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए