Farmers Protest: Bajrang Punia ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- दोनों किसानों का...

By रितिका कमठान | Mar 21, 2025

ओलंपिक में पदक विजेता पहलवान और कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया इस बार किसानों के मुद्दे पर मुखर हुए है। किसानों को लेकर बजरंग पुनिया ने अपनी निराशा व्यक्त की है। पंजाब के शंभू बॉर्डर से कई किसानों को हटाया गया है, जिसे लेकर बजरंग पूनिया दुखी हो गए है।

बजरंग पूनिया ने कहा कि किसान जो भी मांग कर रहे हैं वो उचित है। किसान सिर्फ अपनी मेहनत का उचित मूल्य मांग रहे है। मगर सरकार बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक रही है। किसानों के साथ मारपीट हो रही है। उनका हौंसला तोड़ने के लिए उन्हें तरह तरह की यातनाएं दी जा रही है।

बातचीत के नाम पर धोखा

बजरंग पूनिया का कहना है कि सरकार धोखे से किसानों के साथ बैठक करती है और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लेती है। धरना स्थल को बुलडोजर से नष्ट किया जाता है। उन्होंने इस कदम की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दबाव में आकर क्या पंजाब सरकार भी आ गई है। वर्तमान स्थिति भी जल्द ही साफ होगी। किसानों का समर्थन करते हुए पुनिया ने कहा कि किसान झुकेगा नहीं। किसान फिर से अपने संघर्ष के लिए खड़े होंगे और पलटवार करेंगे।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद