हरियाणा में किसानों ने डीएपी उर्वरक की कम आपूर्ति लेकर विरोध-प्रदर्शन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2021

चंडीगढ़| भारतीय किसान यूनियन से संबंद्ध किसानों के एक समूह ने सोमवार को हिसार के पास हांसी इलाके में डाइ-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) उर्वरक की अपर्याप्त आपूर्ति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

हरियाणा के कुछ जिलों में किसानों को डीएपी हासिल करने के लिए लंबी कतारों में इंतजार करते देखा गया है। डीएपी की कथित कमी को लेकर किसानों ने हांसी में विरोध प्रदर्शन किया और एक प्रदर्शनकारी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गया।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश : कांग्रेस ने खाद की कमी और कालाबाजारी का आरोप लगाया

एक किसान ने संवाददाताओं से कहा, डीएपी की कमी है। अगर जल्द से जल्द पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गयी तो हमारा विरोध इसी तरह जारी रहेगा।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा