सुखबीर सिंह बादल की रैली में किसानों का प्रदर्शन, पुलिस से हुई भिड़ंत, लाठीचार्ज और पथराव में कई घायल

By अभिनय आकाश | Sep 02, 2021

पंजाब के मोगा में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की रैली के विरोध में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के एक कार्यक्रम के आयोजन स्थल के अंदर घुसने की कोशिश करने वाले किसानों के एक समूह को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पुलिस ने दावा किया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनके साथ हाथापाई की और मोगा की अनाज मंडी में शिअद के कार्यक्रम स्थल के अंदर जबरदस्ती घुसने के लिए पथराव किया। पुलिस का कहना है कि हमने उन्हें कई बार चेतावनी दी। लेकिन कुछ प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया और पानी की बौछार की। मोगा के पुलिस अधीक्षक ध्रुमन निंबाले ने कहा कि घटनास्थल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को भी अवरुद्ध कर दिया था, जिसे बाद में इलाके को खाली कराया गया, 600 में से लगभग 35 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है और स्थिति को नियंत्रण में लाया गया है।

इसे भी पढ़ें: अमृतसर शहर का गौरवशाली इतिहास जानकर रोमांचित हो जाएंगे

शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने हाल ही में पंजाब के सौ विधानसभा क्षेत्रों में 100 दिनों की "यात्रा" शुरू की थी। एक प्रदर्शनकारी किसान ने कहा कि वे नौ महीने से अधिक समय से राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन राजनीतिक दल सत्ता के लिए अधिक चिंतित हैं और किसानों के लिए केवल मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं। कुछ दिनों पहले भी शिअद को मोगा जिले के बाघापुराना में अपने कार्यक्रम के दौरान किसानों के एक समूह के विरोध का सामना करना पड़ा था।

प्रमुख खबरें

Mourinho की वापसी और Arsenal का तगड़ा ऑफर, मुश्किल में Vinicius Jr; Real Madrid ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Mikhailo Mudryk की 2 साल बाद मैदान पर वापसी, Juventus के खिलाफ Pre-season Match में हारी Chelsea

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

Parliament का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं, Kiren Rijiju ने दी जानकारी