किसानों के रेल रोको अभियान का दिखा असर, 50 ट्रेनों की आवाजाही बाधित, ट्रैक पर बैठ गए किसान

By अनुराग गुप्ता | Oct 18, 2021

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के सिलसिले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने सोमवार को रेल रोको अभियान का आह्वान किया। जिसकी वजह से उत्तर रेलवे मंडल में 130 स्थानों पर असर पड़ा और 50 ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई। किसानों के रेल रोको अभियान को देखते हुए सोनीपत जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के अनुभव दूसरों के लिए प्रेरणा: राज्यपाल 

आपको बता दें कि पंजाब और हरियाणा में कई जगह पर किसान रेलवे ट्रैक पर जाकर बैठ गए। जिसकी तस्वीरें सामने आ रही हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने पंजाब के लुधियाना, अमृतसर के देवीदास पुरा गांव, हरियाणा के बहादुरगढ़, मोदी नगर, सोनीपत इत्यादि स्थानों के रेलवे ट्रैक पर किसान धरने पर बैठे हुए हैं।संयुक्त किसान मोर्चा ने अपने घटक दलों से 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 6 घंटे के लिए रेल रोकने का आह्वान किया है। जिसका असर दिखाई दे रहा है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार

Bihar Building Bye laws 2026 के प्रारूप पर GoM बैठक में नियमों को सरल बनाने पर हुई चर्चा

Mumbai के मॉल में नकली PMO ID और हथियार संग घुसे दो आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत