Haryana : पूर्व उपमुख्यमंत्री और JJP नेता दुष्यंत चौटाला को किसानों ने दिखाए काले झंडे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2024

हिसार। किसानों के एक समूह ने हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को हिसार के नारनौंद उप मंडल में शुक्रवार को काले झंडे दिखाए। किसानों और कुछ ग्रामीणों ने गांव के बाहर चौटाला के वाहन को रोक दिया और नारेबाजी की। चौटाला को उप-मंडल के एक और गांव में भी विरोध-प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। वह शुक्रवार को हिसार जिले के नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के एक दिन के दौरे पर थे। सड़क पर किसानों के प्रदर्शन को देखकर, जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता अपनी कार से उतरे और किसानों के साथ बातचीत करने की कोशिश की। 

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि चौटाला ने उन 750 किसानों के लिए कभी आवाज नहीं उठाई, जो अब रद्द किये जा चुके कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन के दौरान मारे गए थे। उस समय, जजपा हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा की गठबंधन सहयोगी थी। किसानों ने कहा कि जब वे कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान और बाद में, इस साल फरवरी में ‘दिल्ली चलो’ मार्च के आह्वान के तहत राष्ट्रीय राजधानी जा रहे थे तब उन्हें रोक दिया गया और आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। प्रदर्शनकारी किसानों ने यह भी कहा कि दोनों समय चौटाला सरकार में थे लेकिन उन्होंने किसानों का समर्थन क्यों नहीं किया।

प्रमुख खबरें

Bangladesh Politics: अल्पसंख्यक नहीं, हम सब बांग्लादेशी हैं, Janmashtami पर बोले PM Tarique Rahman

India न सिर्फ सबसे बड़ा लोकतंत्र बल्कि ग्लोबल Powerhouse, बेल्जियम PM Bart De Wever ने की जमकर तारीफ

BRICS फोरम में AI और Justice पर मंथन, CJI सूर्यकांत 10 देशों के न्यायिक प्रमुखों संग करेंगे चर्चा

6 सितंबर में ऐसा क्या खास है? Jantar Mantar पर प्रदर्शन के लिए Karni Sena को Delhi HC से बड़ा झटका