रामलीला मैदान से संसद तक किसानों का मार्च, भारी संख्या में पुलिसबल तैनात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2018

नयी दिल्ली। रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार से डेरा डाले देशभर से आए हजारों किसानों ने शुक्रवार को भारी-भरकम सुरक्षा के बीच संसद की ओर मार्च शुरू कर दिया। कर्ज राहत और उपज का उचित मूल्य देने समेत उनकी कई मांगें हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मार्च के मार्ग पर साढ़े तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि मध्य दिल्ली और नई दिल्ली पुलिस जिलों में मार्च को देखते हुए विशेष बंदोबस्त किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: किसान मोर्चे को मिला महिला किसानों का साथ, कर्ज माफी की मांग उठी

उन्होंने बताया कि उप-निरीक्षक रैंक तक के लगभग 850 पुलिसकर्मियों को मध्य जिले में तैनात किया गया है। उनके अलावा 12 पुलिस कंपनियां होंगी जिनमें से दो कंपनियां महिला पुलिसकर्मियों की होंगी। प्रत्येक कंपनी में 75-80 पुलिसकर्मी हैं। नयी दिल्ली जिले में उप-निरीक्षक रैंक तक के लगभग 346 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अन्य जिलों के 600 पुलिसकर्मी भी उनकी सहायता के लिए मौजूद रहेंगे। 

निरीक्षक से लेकर अतिरिक्त डीसीपी रैंक तक के 71 अधिकारियों के साथ-साथ नौ पुलिस कंपनियां भी मौजूद हैं। आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश समेत देशभर से आए किसान बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में इकट्ठे हुए थे।

प्रमुख खबरें

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ

Mahanadi Coalfields के IPO को SEBI की हरी झंडी, Coal India बेचेगी 66 करोड़ से अधिक शेयर

Jaipal Malviya ने विश्व चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, भारत को मिला पहला Olympic Quota