कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के एक साल पूरा होने पर संसद तक ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान, 28 को मुंबई में होगी महापंचायत

By अनुराग गुप्ता | Nov 09, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन 26 नवंबर, 2020 से जारी है और आंदोलन को पूरे एक साल होने वाले हैं। इसी बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि वो मुंबई से लेकर दिल्ली तक केंद्र सरकार को घेराव करेंगे। आपको बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है और किसानों ने संसद का घेराव करने की योजना बना ली है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 29 नवंबर से रोजाना 500 किसान संसद तक शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक कर इसकी पूरी योजना तैयार की। संयुक्त किसान मोर्चा  ने बताया कि आंदोलन के एक साल पूरे होने के अवसर पर 26 नवंबर और इसके बाद देशभर में आंदोलन को व्यापक रूप से धार दी जाएगी।

संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया कि 26 नवंबर को उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समेत देश के कई राज्यों से भारी संख्या में किसान दिल्ली की सीमाओं पहुंचेंगे और बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 नवंबर को राज्यों की राजधानियों में बड़े पैमाने पर महापंचायतों का भी आह्वान किया है। जबकि 28 नवंबर को मुंबई के आजाद मैदान में किसानों की महापंचायत बुलाई गई है। 

इसे भी पढ़ें: प्रकाश करात ने किसानों एवं मजदूरों से निजीकरण के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया 

इससे पहले भी संसद तक पैदल मार्च निकाला गया था। जब देश गणतंत्र दिवस मना रहा था उस वक्त किसानों की ट्रैक्टर रैली हिंसक हो गई थी और प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर लालकिला की तरफ अपना रुख कर लिया था। इस दौरान लालकिला में घुसकर एक धर्म विशेष का झंडा भी लगाया गया था।

प्रमुख खबरें

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं

कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप