Farmers Protest: आगे बढ़ने की कोशिश में किसान, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, केंद्र ने दोबारा की बातचीत की पेशकश

By अंकित सिंह | Feb 21, 2024

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी पर केंद्र के साथ बातचीत विफल होने के बाद, किसान अपने 'दिल्ली चलो' विरोध मार्च को फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं। इसलिए पंजाब-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा बलों ने बुधवार सुबह रुक-रुक कर आंसू गैस के गोले दागे। किसानों के साथ पिछले दौर की बातचीत का हिस्सा रहे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने एक बार फिर उनसे बातचीत की पेशकश की। आज 'दिल्ली चलो' मार्च पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हमने तय किया है कि हमने तय किया है कि कोई भी किसान, नौजवान आगे नहीं बढ़ेगा। नेता आगे बढ़ेंगे। हम शांति से जाएंगे... अगर वे (केंद्र सरकार) एमएसपी पर कानून बना दें तो यह सब खत्म हो सकता है।'

दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है और प्रवेश बिंदुओं को सुरक्षित करने के लिए अभ्यास कर रही है क्योंकि 13 फरवरी से अंतरराज्यीय सीमा पर रुके किसान राष्ट्रीय राजधानी की ओर बढ़ने के लिए तैयार हैं। किसान यूनियनों द्वारा बुलाए गए विरोध मार्च के मद्देनजर बुधवार को गाजियाबाद में यात्रियों को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर राष्ट्रीय राजधानी की ओर जाने वाली सभी लेन पर भीषण जाम लग गया। गाड़ियाँ धीरे-धीरे चल रही थीं। किसानों के राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की आशंका के चलते दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर हर लेन पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं। 

इसे भी पढ़ें: MSP की गारंटी मिलने से GDP वृद्धि का सूत्रधार बनेगा किसान : Rahul Gandhi

ग्रेटर नोएडा में भी यात्रियों को यातायात परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के किसानों ने ट्रैक्टर और निजी वाहनों पर नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन पर जुटने की योजना बनाई है। दिल्ली-गुरुग्राम सीमा के पास सड़कों पर भारी यातायात देखा गया। पुलिस के अनुसार, इसके बाद, वे एक मार्च निकालेंगे जो इंडिया एक्सपो मार्ट, शारदा यूनिवर्सिटी, एलजी राउंडअबाउट और मोजर बियर राउंडअबाउट से गुजरते हुए सूरजपुर में कलक्ट्रेट पर समाप्त होगा। पुलिस ने कहा कि स्थिति को देखते हुए और यातायात की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए, यदि आवश्यक हो, तो गलगोटिया कट, परी चौक, एलजी राउंडअबाउट, मोजर बियर राउंडअबाउट, दुर्गा टॉकीज राउंडअबाउट और सूरजपुर चौक से डायवर्जन किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश