शिंदे-फडणवीस सरकार के कार्यकाल में हुई किसानों की उपेक्षा: नाना पटोले

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 23, 2022

मुंबई। राज्य में भारी बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इस वजह से राज्य में ओला दुष्काल घोषित करने की सख्त जरूरत है लेकिन एकनाथ शिंदे-देवेन्द्र फडणवीस की सरकार किसानों के मुद्दों की अनदेखी कर रही है। राज्य सरकार पर यह हमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से की गई 25 हजार करोड़ की अनुपूरक मांग में किसानों की मदद के लिए कौड़ी तक का भी प्रावधान नहीं किया गया है । पटोले ने कहा है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार ने किसानों को अधर में छोड़ दिया है।

पटोले ने कहा कि उस्मानाबाद जिले के एक किसान ने मंगलवार को मंत्रालय के सामने खुद को आग लगाने का प्रयास किया, जबकि वर्धा जिले के एक किसान ने सोमवार को आत्महत्या कर ली । मंत्रालय की छठी मंजिल पर एक किसान को पीटा गया । उन्होंने कहा कि राज्य में किसान हर दिन आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन राज्य सरकार अपने ही मजे में काम कर रही है । पटोले ने कहा कि हम इस मांग पर अडिग हैं कि साधारण किसानों को खेती के लिए हुए नुकसान के लिए 75 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर और फल और बागवानी के किसानों को 1.5 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर का भुगतान किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: किसानों के योगदान का करो सम्मान, बोलो ‘जय किसान’: नाना पटोले 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रायगढ़ के समंदर में अगर कोई लावारिस नाव मिलती है तो यह बेहद गंभीर बात है । उन्होंने कहा कि एक ट्रैफिक कांस्टेबल को व्हाट्सएप पर मुंबई पर हमला करने का मैसेज आता है। पटोले ने कहा कि मुंबई शहर काफी संवेदनशील है । ऐसे में सरकार को मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था के मामले को काफी गंभीरता से लेने की जरूरत है ।

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन