इनेलो के सत्ता में आने पर किसानों को मिलेगी मुफ्त में बिजली: अभय सिंह चौटाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2018

जींद। हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में इनेलो-बसपा की सरकार आने पर किसानों को मुफ्त बिजली दी जायेगी। चौटाला ने पिल्लूखेड़ा की अनाज मंडी में इनेलो की जन अधिकार यात्रा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इनेलो और बसपा गठबंधन की सरकार राज्य में आने पर किसानों को मुफ्त में बिजली दी जायेगी और बेरोजगारों को 15 हजार रुपये का मासिक भत्ता दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें: अभय चौटाला ने बड़े भाई अजय पर पहली बार किया करारा प्रहार

उन्होंने कहा कि सतलुज यमुना लिंक नहर के पानी पर हरियाणा के किसानों का हक है। जब तक इस नहर का पानी हरियाणा को नहीं मिल जाता, तब तक इनेलो-बसपा का आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा। 

 

प्रमुख खबरें

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA

Jio, Airtel, Vodafone Idea 96,317 करोड़ रुपये की स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग लेंगी

Justice SK Mishra बने GST अपीलीय न्यायाधिकरण के पहले अध्यक्ष, वित्त मंत्री ने दिलाई शपथ

Madhya Pradesh में कांग्रेस ने की जोरदार वापसी, भाजपा को भी क्लीन स्वीप की आस