By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2019
बुलढाणा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि अप्रैल-मई लोकसभा चुनाव के बाद अगरअगली सरकार संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की बनती है तो वह किसानों का पूर्ण कर्ज माफ करेंगे और राफेल लड़ाकू विमान सौदे की विस्तृत जांच करवाएंगे। पवार ने बुलढाणा से राकांपा के लोकसभा उम्मीदवार राजेंद्र शिंगणे के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान यह बात कही। कांग्रेस राफेल सौदे में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है जबकि केंद्र इस बात पर कायम है कि सौदे में सभी नियम-कानूनों का ध्यान रखा गया है।
इसे भी पढ़ें: राकांपा का मोदी पर तंज, कहा- हमारे समावेशी राष्ट्रवाद से डरते हैं PM
इसे भी पढ़ें: भाजपा के संकल्प पत्र का शिवसेना ने किया स्वागत, राकांपा ने हथकंडा बताया