राहुल गांधी के कश्मीर दौरे से गदगद फारूक अब्दुल्ला, बोले- कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का गठबंधन मजबूरी नहीं, जरूरी है

By अंकित सिंह | Sep 04, 2024

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाने वाले है। राहुल गांधी के जम्मू-कश्मीर दौरे को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला गदगद नजर आ रहे है। उन्होंने कहा कि मैं उनसे मिलने जा रहा हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच जो गठबंधन हुआ है उसमें हम सफल होंगे। ये हमारे पूरे देश के लिए एक बड़ी आवाज है। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी

पूर्व सीएम ने कहा कि यह उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जो कहते थे कि हम पाकिस्तानी हैं, खालिस्तानी हैं। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि भारत के लोग समझेंगे कि हम चाहते हैं कि राज्य प्रगति करे और इस समस्या से बाहर निकले। मैंने पहली बार राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनते देखा है, हमें राज्य का दर्जा वापस लाना है और हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह (कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन) मजबूरी नहीं बल्कि जरूरत है, हम सबको साथ लेकर चलना है। 

राहुल गांधी बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में दो रैलियों के साथ कांग्रेस पार्टी के जम्मू-कश्मीर चुनाव अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। वह विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए जम्मू-कश्मीर में एक-एक रैली को संबोधित करेंगे। गांधी के दिन की शुरुआत सुबह 10 बजे जम्मू हवाई अड्डे पर उतरने के साथ होगी, जहां वह हेलीकॉप्टर से रामबन जिले के संगलदान जाएंगे। वहां, वह सुबह 11 बजे कांग्रेस उम्मीदवार विकार रसूल वानी के लिए समर्थन रैली करेंगे। यह निर्वाचन क्षेत्र महत्वपूर्ण है, क्योंकि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) सीट-बंटवारे पर सहमत नहीं हो सके, इसलिए दोनों पार्टियां उम्मीदवार उतार रही हैं।

इसे भी पढ़ें: नेशनल कॉन्फ्रेंस के पूर्व नेता का बड़ा दावा, 2014 में बीजेपी के साथ सरकार बनाना चाहते थे उमर अब्दुल्ला

प्रचार अभियान में गांधी के साथ पार्टी महासचिव भरतसिंह सोलंकी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा भी शामिल हैं। संगलदान के बाद, गांधी अनंतनाग जिले के दूरू विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना होंगे, जहां वह दोपहर 12:30 बजे पार्टी उम्मीदवार जी.ए.मीर का समर्थन करेंगे। ये रैलियां जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस पार्टी के अभियान की शुरुआत का प्रतीक हैं, जिसमें सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा जैसे कई स्टार प्रचारक बाद में मैदान में शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख