J&K में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए फारूक अब्दुल्ला ने दिए एक करोड़ रुपए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष और सांसद फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपये का सहयोग दिया। नेशनल कान्फ्रेंस (नेकां) के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पार्टी अध्यक्ष और श्रीनगर के सांसद ने जम्मू-कश्मीर में कोविड​​-19 के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए आज अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपये की राशि दी।’’ 

उन्होंने कहा कि उक्त राशि में से 50 लाख रुपये एसकेआईएमएस, श्रीनगर के लिए जबकि 25 लाख रुपये मध्य कश्मीर के बडगाम और गांदरबल जिलों के लिए रखे गए हैं। अब्दुल्ला जिस श्रीनगर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं उसमें श्रीनगर , बडगाम और गांदरबल शामिल है।

इसे भी पढ़ें: Kashmir में Corona बना सुरक्षा बलों के लिए नई चुनौती  

प्रमुख खबरें

Food Inflation ने बिगाड़ा रसोई का बजट, 4.45% हुई खुदरा महंगाई, आम आदमी की Pocket पर बढ़ा Pressure

Pakistan Terror Strike: KPK में 36 घंटे चला बड़ा ऑपरेशन, 4 कमांडरों समेत 62 उग्रवादी हुए ढेर

CJP Meeting रद्द होने पर Dipke का फूटा गुस्सा, BJP पर Hall मालिकों को धमकाने का लगाया आरोप

Kathmandu Airport पर सुरक्षा घेरा तोड़ भागने की कोशिश, 18kg Thai Marijuana के साथ Punjab के दो तस्कर काबू