फारूक अब्दुल्ला का सवाल, क्या राम सिर्फ हिन्दुओं के भगवान हैं?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2019

नयी दिल्ली। दक्षिणपंथ पर हमला करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला ने बुधवार को पूछा कि क्या भगवान राम केवल हिन्दुओं के भगवान हैं और इस बात पर बल दिया कि सभी धर्म के लोगों को देश में सम्मान के साथ जीने का समान अधिकार है। अब्दुल्ला ने आप द्वारा आयोजित विपक्ष की महा रैली में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को आगामी लोकसभा चुनाव में शिकस्त दी जानी चाहिए क्योंकि वे लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के लिए ‘खतरा’ हैं।


यह भी पढ़ें: केजरीवाल की रैली में ममता, नायडू समेत अन्य विपक्षी नेता हुए शामिल

उन्होंने अफसोस जताया कि मुस्लिम समुदाय के लोगों को बताया जा रहा है कि क्या नहीं करना है या कहां नहीं जाना है और पूछा कि “क्या यह देश उनके आकाओं का देश है।” उन्होंने कहा कि इस देश में सभी धर्म के लोगों को जीने का समान अधिकार है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई -हम सभी भाई हैं। और भारत हर भारतीय के लिए है।’’ 

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल