Siddiqui के बयान पर बोले फारूक अब्दुल्ला, भारत जरूर मुश्किल से गुजर रहा, लेकिन देश छोड़ने से दूर नहीं होंगी नफरतें

By अंकित सिंह | Dec 23, 2022

राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान को लेकर सियासी बवाल लगातार मचा हुआ है। बिहार में भाजपा जबरदस्त तरीके से राजद पर हमलावर है। इन सबके बीच अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने भी अपनी बात रखी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि देश जरूर मुश्किल दौर से गुजर रहा है और नफरतें बढ़ गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश छोड़ने से नफरतें दूर नहीं होंगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि देश में रहकर आपको इस आग को खत्म करना है। सभी लोग खराब नहीं है, अच्छे लोगों की बहुत बड़ी संख्या है। 

इसे भी पढ़ें: Parliament winter session: पीयूष गोयल ने बिहार पर लिया बयान लिया वापस, राज्यसभा से विपक्षी सांसदों ने किया वॉकआउट

अपने बयान में अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि मेरा बेटा हावर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ता है और बेटी लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से पास आउट है। जो देश का माहौल है, उसी से हमने अपने बेटा-बेटी को कहा है कि उधर ही नौकरी कर लो, अगर नागरिकता भी मिले तो ले लो। अब भारत में माहौल नहीं रह गया है। पता नहीं तुम लोग झेल पाओगे या नहीं। दूसरी ओर बाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि राजद नेता सिद्दीकी के बयान निंदनीय है। ये लोग मदरसा संस्कृति से अभी भी बाहर नहीं निकल पाए हैं। ऐसे ही लोग सेक्युलरिज्म व लिबरलिज्म के मुखोटे में राष्ट्रविरोधी व धार्मिक एजेंडा चलाते हैं। सिद्दीकी का बयान आरजेडी की विचारधारा को परिलक्षित करता है।

प्रमुख खबरें

ब्राजील में हार के बाद Flavio Bolsonaro परिवार समेत Miami पहुंचे

Botad District Court ने ट्रेन पटरी से उतारने की साजिश में दो दोषियों को उम्रकैद दी

Meerut में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला मतपाल गिरफ्तार, मार्कशीट बरामद

उत्तर-पश्चिम Delhi में कारोबारी के आवास पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गिरोह की जांच