मशहूर फैशन डिजाइनर Prathyusha Garimella की बाथरूम में संदिग्ध हालत में मिली लाश, पुलिस ने किया केस दर्ज

By रेनू तिवारी | Jun 12, 2022

हैदराबाद। सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर प्रत्यूषा गरिमेला शनिवार को तेलंगाना के हैदराबाद में अपने बंजारा हिल्स स्थित आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं। प्रत्यूषा अपने नाम 'प्रत्यूषा गरिमेला' से अपनी फैशन कंपनी चलाती थी वह सेलेब्स के लिए कपड़े डिजाइन करती थी। बंजारा हिल्स में ही एक फैशन स्टूडियो चलाती थीं और टॉलीवुड, बॉलीवुड और अन्य क्षेत्रों से भी उनके बड़े क्लाइंट थे।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। महिला (36) को उसके परिवार के सदस्यों ने शौचालय में बेसुध पाया जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने कथित सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी आत्महत्या के लिए कोई अन्य जिम्मेदार नहीं है और वह अकेला एवं तनावग्रस्त महसूस कर रही है। पुलिस ने संदेह जताया है कि फैशन डिजाइनर ने कोई जहरीला रसायन सूंघकर आत्महत्या की। पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और वह आगे की जांच कर रही है।

पिछले साल प्रत्यूषा ने फेमिना मैग्जीन को बताया था कि अपना फैशन करियर शुरू करने से पहले, अपनी मास्टर की पढ़ाई के लिए यूके में थी, जिसके बाद वह अपने पिता के व्यवसाय - एलईडी निर्माण कंपनी में शामिल हो गई। हालांकि, जल्द ही प्रत्यूषा को यह समझ में आ गया कि उसे नौकरी के लिए नहीं चुना गया था और उसकी रुचियां कहीं और थीं। 

 

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन