तेज गेंदबाज श्रीसंत का सात साल का प्रतिबंध अगस्त 2020 में होगा खत्म: BCCI

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2019

नयी दिल्ली। बीसीसीआई के लोकपाल डी के जैन ने आदेश दिया है कि कथित स्पाट फिक्सिंग मामले में कलंकित तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का प्रतिबंध अगले साल अगस्त में खत्म हो जायेगा क्योंकि वह छह साल से चले आ रहे प्रतिबंध के कारण अपना सर्वश्रेष्ठ दौर पहले ही खो चुका है। बीसीसीआई ने श्रीसंत पर अगस्त 2013 में प्रतिबंध लगाया था। उनके अलावा आईपीएल में कथित तौर पर स्पाट फिक्सिंग करने वाले राजस्थान रायल्स के अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। उच्चतम न्यायालय ने इस साल 15 मार्च को बीसीसीआई की अनुशासन समिति का फैसला बदल दिया था। अब सात अगस्त के अपने फैसले में जैन ने कहा कि यह प्रतिबंध सात बरस का होगा और वह अगले साल खेल सकेगा।

जैन ने कहा ,‘‘अब श्रीसंत 35 पार का हो चुका है। बतौर क्रिकेटर उसका सर्वश्रेष्ठ दौर बीत चुका है। मेरा मानना है कि किसी भी तरह के व्यावसायिक क्रिकेट या बीसीसीआई या उसके सदस्य संघ से जुड़ने पर श्रीसंत पर लगा प्रतिबंध 13 सितंबर 2013 से सात बरस का करना न्यायोचित होगा।’’

इसे भी पढ़ें: भारतीय टीम को जान से मारने की धमकी! सच या अफवाह?

बीसीसीआई ने 28 फरवरी को न्यायालय में कहा था कि श्रीसंत पर लगा आजीवन प्रतिबंध सही है क्योंकि उसने मैच के परिणाम को प्रभावित करने की कोशिश की थी। वहीं श्रीसंत के वकील ने कहा कि आईपीएल मैच के दौरान कोई स्पाट फिक्सिंग नहीं हुई और श्रीसंत पर लगाये गए आरोपों के पक्ष में कोई सबूत भी नहीं मिले ।

प्रमुख खबरें

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !