Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि व्रत करने से विवाह में आ रही बाधा से मिलता छुटकारा

By आरएन तिवारी | Feb 24, 2025

देश भर में महाशिवरात्रि को एक महोत्सव के रुप में मनाया जाता है क्योंकि इस दिन देवों के देव महादेव का विवाह हुआ था। हमारे धर्म शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि महाशिवरात्रि का व्रत करने वाले साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह जगत में रहते हुए मनुष्य का कल्याण करने वाला व्रत है। पौराणिक कथा के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए हर वर्ष फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस खास अवसर पर देशभर में शिव मंदिरों में महादेव की पूजा विशेष पूजा-अर्चना होती है। साथ ही महाभिषेक किया जाता है। इसके अलावा शिव भक्त महादेव की बारात निकालते हैं। धार्मिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर शिव जी की उपासना और व्रत करने से विवाह में आ रही बाधा से भी छुटकारा मिलता है और जल्द विवाह के योग बनते हैं। इस साल 26 फरवरी बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। हमारे प्राचीन धर्म ग्रन्थों के अनुसार महाशिवरात्रि मनाने के तीन मुख्य कारण बताए गए हैं। 

दूसरा— इसी दिन शिवजी ने अपने को शिवलिंग के रूप में प्रकट किया था। जो शिव अर्थात कल्याण का संदेश देता है। और तीसरा— समुद्र मंथन से निकले हुए कालकूट नामक विष का पान करके इस सुंदर सृष्टि की रक्षा की थी और स्वयम भी नीलकंठ कहलाए थे। जो सुंदरम का संदेश देता है। 

इसे भी पढ़ें: Somvar Vrat Katha: सोमवार का व्रत करने से पूरी होती है हर मनोकामना, प्राप्त होता है शिवजी का आशीर्वाद

हमारे शिव जी सत्यम शिवम सुंदरम के प्रतीक हैं। 

शंकर जी सत रज और तम इन तीनों गुणों के स्वामी भी है। 

संस्कृत साहित्य के मूर्धन्य उपन्यासकार श्री बाणभट्ट ने अपनी प्रसिद्ध रचना कादम्बरी में मंगलाचरण के अंतर्गत शिवजी की स्तुति करते हुए कहते हैं---

रजोजुषे जन्मनि सत्ववृत्तये स्थितौ प्रजानां प्रलये तमःस्पृशे। 

अजाय सर्गस्थितिनाशहेतवे त्रयीमयाय त्रिगुणात्मने नमः ॥ 

भोले बाबा इस संसार को संतुलित रखते हैं। इनकी कृपा से मौत भी टल जाती है। इसलिए हमारे सनातन धर्म में शिवजी को सबसे बड़ा आराध्य माना गया है। शिव में से ई हटा देने पर केवल शव बचता है जिसका अर्थ होता है मुर्दा, इस ई शक्ति से ही शिवजी शव में शक्ति का संचार करते हैं और शव भी शिव हो जाता है। इसीलिए किसी गंभीर बीमारी में महामृत्युंजय का जप किया जाता है।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।

 उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥ 

इस मंत्र का अर्थ है कि हम भगवान शिवजी की पूजा करते हैं, जिनके तीन नेत्र हैं, जो सुगंधित हैं और हमारा पालन-पोषण करते हैं। जैसे फल शाखा के बंधन से मुक्त हो जाता है वैसे ही हम भी मृत्यु और नश्वरता से मुक्त हो जाएं।

इस दिन स्नान ध्यान करके व्रत रखना चाहिए शिवालय में जाकर शिवलिंग पर जल चढाना चाहिए, रात में दूध दहि घी शक्कर और शहद से अभिषेक करके भंग धतूरा और विल्वपत्र चढ़ाकर रात्रि जागरण करते हुए शिव भजन या शिव चर्चा करनी चाहिए। 

तो आइए, इस परम पवित्र शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर शिवजी को प्रसन्न करने के लिए शिवपंचाक्षर स्तोत्र का गायन करें। 

नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय

भास्माङगारागाया महेश्वराय

नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय

तस्मै “न” कराय नमः शिवाय

मंदाकिनी सलिलचन्दन चर्चिताय

नन्दीश्वर प्रमथनाथ महेश्वराय

मंदारपुष्प बहुपुष्प सुपूजिताय

तस्मै “म” काराय नमः शिवाय

शिवाय गौरिवदनाब्जवृन्द

सूर्याय दक्षाध्वरनाशकाय

श्रीनीलकण्ठाय वृषध्वजाय

तस्मै “शि” काराय नमः शिवाय

वसिष्ठकुम्भोद्भवगौतमार्य

मुनीन्द्रदेवार्चितशेखराय

चन्द्रार्क वैश्वानरलोचनाय

तस्मै “व” काराय नमः शिवाय

यक्षस्वरूपाय जटाधराय

पिनाकहस्ताय सनातनाय

दिव्याय देवाय दिगम्बराय

तस्मै “य” काराय नमः शिवाय

पञ्चाक्षरमिदं पुण्यं यः पठेच्छिवसन्निधौ ।

शिवलोकमवाप्नोति शिवेन सह मोदते ॥ 

- आरएन तिवारी

प्रमुख खबरें

Oman के पास भारतीय जहाज संकट में, 14 क्रू मेंबर्स की जिंदगी दांव पर, मदद को आगे आई US Navy

NEET-UG Re-Exam: CM Dhami सरकार का छात्रों को बड़ा तोहफा, Uttarakhand में फ्री बस सफर का ऐलान

चेहरे के Open Pores से हैं परेशान? अपनाएं यह 3-Step Skin Care Routine, दिखेगा असर

Udhampur की अभिलाषा बनीं मिसाल, Spice Business से स्थानीय महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर