By टीम प्रभासाक्षी | Apr 03, 2022
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक अपने पड़ोस में रहने वाली महिला को प्रेम जाल में फंसा कर गाजियाबाद ले आया और यहां धर्म परिवर्तन करा कर उससे निकाह कर लिया। इस मामले में महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने बताया कि लालौली कस्बे के रहने वाले शिव कुमार प्रजापति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि ललौली कस्बे का ही रहने वाला हसन मोहम्मद उर्फ मोनू खान ने उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर उन्हें गाजियाबाद ले गया। गाजियाबाद में उसने उनकी पत्नी का धर्मांतरण कराकर उनसे निकाह कर लिया है। इस पूरे मामले में धर्मांतरण की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।