मानवता हुआ शर्मसार! मजदूरी मांगने पर बाप-बेटे ने दलित मजदूर की कर दी पिटाई, फिर मुंह पर थूका और किया पेशाब

By अंकित सिंह | Oct 10, 2024

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे मानवता शर्मसार हुआ है। खबर के मुताबिक अपनी मजदूरी मांगने पर कुछ लोगों के एक समूह ने एक दलित युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की, उस पर पेशाब किया और उसके चेहरे पर थूक दिया। अस्पताल में इलाज करा रहे पीड़ित ने बुधवार को अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने तीन लोगों-रमेश पटेल, भाई अरुण पटेल और उनके बेटे गौरव पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की।

इसे भी पढ़ें: टूटी हुई पटरी से गुजर गयी वैशाली एक्सप्रेस...बिहार में रची गयी ट्रेन पलटने की साजिश? बड़ा रेल हादसा टला

इस बात से नाराज होकर रमेश ने अपने भाई अरुण पटेल और बेटे गौरव को बुलाया और सरेआम उसके साथ मारपीट की। रमेश ने अपने बेटे को पेशाब करने और उसके चेहरे पर थूकने के लिए कहा। हालाँकि, लोग मूकदर्शक बने रहे और उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया क्योंकि आरोपी अपने बाहुबल के लिए जाने जाते थे। बाद में वहां मौजूद लोगों में से एक ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिवार को सूचित किया। बुधवार को, उन्होंने पुलिस को सूचित किया, जिसने उनका बयान दर्ज किया और बाद में परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

प्रमुख खबरें

Houthi प्रवक्ता Yahya Saree का आरोप, Saudi सेना ने Yemen में किए 28 हवाई हमले

Supreme Court को बताया गया, Ram Mandir चढ़ावा चोरी में 25 सितंबर तक Charge Sheet देगी SIT

Amit Shah ने Hanuman Ansh की टीम से की मुलाकात, 347 करोड़ कमाई पर दी बधाई

CM Yogi ने Meerut में Congress पर साधा निशाना, बोले- विपक्ष ने राजनीति में वंशवाद को बढ़ाया