पंजाब में हैवान बना पिता! बेटी की हत्या की, शव को बाइक से बांधा, फेंकने से पहले दूर तक घसीटा

By रेनू तिवारी | Aug 11, 2023

जब घर में बच्चे बड़े होते हैं तो उम्र के साथ उनमें बदलाव भी आते हैं। परिवार इन चीजों का ध्यान रखता है और बच्चे को सही-गलत के बारे में समझाता है। प्यार से नहीं मामने पर बच्चों पर सख्ती की जाती है लेकिन सख्ती की भी लिमिट होनी चाहिए। ये सख्ती कहीं अपराध को जन्म न देदे। लेकिन शायद लोग अपनी लिमिट भूलते जा रहे है। पंजाब से एक ऐसी ही वारदात सामने आयी है जहां एक बच्ची को उनसे पिता ने इस लिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि पिता को अपनी बेटी के चरित्र पर शक था।

पुलिस के मुताबिक, लड़की घर से बाहर निकली थी और जब वह वापस लौटी तो आदमी ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़ें: Khudiram Bose Death Anniversary: भारत के सबसे युवा बलिदानी थे खुदीराम बोस

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमें यह भी जानकारी मिली कि आरोपी ने अपने परिवार के सदस्यों को घर में कैद कर लिया और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। डर के कारण वे घर से बाहर नहीं निकल सके।" पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चला रही है। पीड़िता की दादी ने कहा, "मेरी पोती घर छोड़कर चली गई थी और वह खुद वापस आ गई। जब वह लौटी तो उसके पिता गुस्से में थे और उन्होंने उसे मार डाला।"

प्रमुख खबरें

Uttarkashi Trekking Tragedy: बस बेटी लौटा दो, 12 दिन से लापता MBA Student बबीता के लिए पिता की दर्दभरी पुकार

Congress छोड़ TMC में आईं Sushmita Dev अब BJP में? नार्थ ईस्ट के चाणक्य के साथ की मुलाकात

बस अपनी बेटी को सुरक्षित वापस चाहते हैं, MBA स्टूडेंट के 12 दिनों से लापता होने के बाद टूट रहा परिवार का सब्र

Hair Styles: Hair Fall से चौड़ा दिख रहा है माथा? अपनाएं ये 3 Stylish Hairstyles, मिलेगा नया Look