हैवान बना पिता, घर में अकेला पाकर दो वर्ष की बेटी से किया दुष्कर्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2021

इंदौर। इंदौर की जिला अदालत ने दो साल की बच्ची से दुष्कर्म के जुर्म में उसके पिता को सोमवार को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश पावस श्रीवास्तव ने इस मामले में 32 वर्षीय व्यक्ति को भारतीय दंड विधान और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के संबद्ध प्रावधानों के तहत दोषी करार देते हुए यह दंड सुनाया। 

इसे भी पढ़ें: 400 लोगों ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, केस दर्ज कराने थाने गई तो पुलिसकर्मी ने भी किया रेप

अभियोजन के एक अधिकारी ने बताया कि इस व्यक्ति ने शहर में पिछले साल जनवरी के दौरान अपनी दो साल की बच्ची को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया जिससे उसका नाजुक अंग जख्मी हो गया था। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के वक्त पीड़ित बच्ची की मां घर में नहीं थी और जब वह घर लौटी तो उसे बच्ची के दर्द से कराहने पर उसके साथ पिता की करतूत का पता चला। अधिकारी ने बताया कि मुकदमे की सुनवाई के दौरान अबोध बच्ची का बयान जब अदालत में दर्ज किया गया, तो उसने यह भी कहा-‘‘पापा गंदे आदमी हैं’’।

प्रमुख खबरें

भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश

Canada के व्यापार मंत्री Maninder Sidhu 300 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे भारत

Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

पूर्व हॉकी कप्तान Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष