By निधि अविनाश | Nov 03, 2021
सोशल मीडिया पर एक पिता की काफी तारीफ की जा रही है। कोई उन्हें हीरो कह रहा है तो कोई सुपरमैन। बता दें कि, अमेरिका के वाशिंगटन राज्य के एक पिता ने अपने बेटी को यौन तस्करों से बचाया और बाद में उस व्यक्ति को भी मार डाला जिसने उसकी बेटी को बेचने की कोशिश की थी। सोमवार को एक पुलिस विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि, बेटी को बेचने वाला शख्स उसका बॉयफ्रेंड एंड्रयू सोरेनसन है और उसने अक्टूबर 2020 में लड़की को वैश्यवृति में उतार दिया था। इसी का बदला लेने के लिए बेटी के पिता जॉन ईसेनमैन ने न केवल अपनी बेटी को देह व्यापार से निकाला बल्कि आरोपी को मौत के घाट भी उतार दिया। एक खबर के मुताबिक, पिता ईसेनमैन पर कोई भी हिंसक आपराधिक इतिहास नहीं है लेकिन हत्या के मामले में उसे हत्यारा घोषित किया गया है, साथ ही उस पर $ 1 मिलियन का बांड भी रखा गया है।
पिता को मिल रही सहारना
यह खबर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई जिसके बाद यूजर्स पिता के काम की सराहना कर रहे है। कई युजर्स उनके अपराध को सही मान रहे है। एक यूजर ने लिखा कि, "मुझे उम्मीद है कि इस आदमी को सबसे अच्छा वकील मिलेगा और उसे कोई सजा नहीं मिलेगी। एक अन्य व्यक्ति ने सुझाव देते हुए लिखा कि, "कोई भी अच्छा पिता ऐसा ही करता।" एक अन्य यूजर ने लिखा कि, "उस पिता और उनके परिवार को आशीर्वाद दें। उनकी बेटी के आजीवन स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"