ससुर ने पहले रेप किया, फिर गला घोंटा, बहू की लाश को गली के गड्ढे में फेंका... फरीदाबाद बहू हत्याकांड में बड़ा खुलासा

By रेनू तिवारी | Jun 27, 2025

Faridabad Daughter-in-law murder Case | पुलिस ने फरीदाबाद के नवीन नगर इलाके में एक महिला की सास को गिरफ्तार किया है। महिला जिसकी कथित तौर पर उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी थी और शव को उसके घर के बाहर गड्ढे में फेंक दिया था। पुलिस के अनुसार, मामले में नए सबूतों से पता चलता है कि पीड़िता तनु के साथ उसके ससुर ने बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी और उसकी सास भी अपराध में शामिल थी। पुलिस अब पीड़िता के पति अरुण की तलाश कर रही है, जो अभी भी फरार है।

 तन्नू की हत्या की योजना 15 अप्रैल को बनाई गई थी 

मामले की जांच में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 24 वर्षीय तन्नू की हत्या की योजना 15 अप्रैल को बनाई गई थी और उसके पति व सास भी इस योजना में कथित तौर पर शामिल थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान भूप सिंह ने कथित तौर पर खुलासा किया कि योजना के अनुसार सास को 15 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के एटा में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए भेज दिया गया था। पुलिस के अनुसार, 21 अप्रैल की रात को अरुण ने अपनी पत्नी तन्नू और बहन काजल के खाने में नींद की गोलियां कथित तौर पर मिला दीं। पुलिस ने बताया कि खाना खाने के बाद दोनों ही भूतल और पहली मंजिल पर अपने-अपने कमरों में गहरी नींद में सो गए।

भूप सिंह ने अपने बेटे और पत्नी को दुष्कर्म के बारे में नहीं बताया 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तय हुआ कि ससुर अकेले ही तन्नू की हत्या करेगा और अरुण भूतल पर बने कमरे में चला गया। उन्होंने बताया कि भूप सिंह देर रात तन्नू के कमरे में घुसा और दुपट्टे से उसका गला घोंटने ही वाला था लेकिन बेहोश बहू को मारने से पहले आरोपी ने कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया अधिकारी ने बताया कि भूप सिंह ने अपने बेटे और पत्नी को दुष्कर्म के बारे में नहीं बताया। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद मुख्य आरोपी ने अरुण को ऊपर कमरे में बुलाया और दोनों ने शव को उठाकर गली में पहले से खोदे गए गड्ढे में कथित तौर पर फेंक दिया।

 छुपाने के लिए शव के ऊपर ईंट और मिट्टी डाल दी 

अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने शव के ऊपर ईंट और मिट्टी डाल दी। उन्होंने बताया कि आस-पड़ोस के लोगों को बताया गया कि गड्ढा सीवर बनाने के लिए किया गया है। नायब तहसीलदार जसवंत सिंह के सामने गड्ढा खोदा गया और तन्नू का शव बाहर निकाला गया। ससुराल पक्ष के चार लोगों भूप सिंह, सास सोनिया, बेटे अरुण सिंह और बेटी काजल के खिलाफ पल्ला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

तन्नू की हत्या कर कथित तौर पर ससुराल पक्ष के लोगों ने शव को घर के सामने ही दफना दिया था। ससुराल पक्ष के लोगों ने करीब दो महीने तक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर मामले को छिपाए रखा। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद की रहने वाली तन्नू की शादी दो वर्ष पहले रोशन नगर इलाके में रहने वाले अरुण सिंह से हुई थी।

प्रमुख खबरें

Top 10 Breaking News 23 September 2026 | Shalimar Bagh Masjid Demolition | Election Commissioners | Cyclone Arnab Alert | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

क्या ERO के अधिकार छीने गए? Voter List के SIR नियमों और Form 6 में बदलाव की वैधता पर पूर्व चुनाव आयुक्त Ashok Lavasa ने उठाए सवाल

हस्तरेखा में मध्यमा के नीचे शनि पर्वत और भाग्य रेखा से तय होता है साढ़ेसाती का प्रभाव

CGPSC Scam: पूर्व अध्यक्ष Taman Singh Sonwani ने CSR के नाम पर ली 45 लाख की रिश्वत, ED ने दाखिल की चार्जशीट