शिवपुरी देहात थाना क्षेत्र में पिता ने की नशे में पुत्र की हत्या

By दिनेश शुक्ल | May 26, 2021

शिवपुरी। मध्य प्रदेश में शिवपुरी देहात थाना क्षेत्र के महलसरांय में मंगलवार सुबह नशे में धुत्त शौकीन आदिवासी नामक एक पिता ने अपने 10 वर्षीय पुत्र राजीव आदिवासी की हत्या कर दी। आरोपी पिता नशे में धुत्त होकर पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था, जिसे बचाने के लिए राजीव आया तो आरोपी पिता ने उसको लात मार दी। जिससे लड़के का सिर दीवार से टकराकर फट गया वहीं लात पेट में लगने से उसको अंदरूनी चोट आई जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में माँ उसे लेकर अस्पताल पहुंची जहां राजीव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में अनलॉक प्रक्रिया के लिए बनेगी मंत्रियों की समिति, मुख्यमंत्री बोले 1 जून से प्रक्रिया होगी प्रारंभ

आरोपी की लात पेट में पड़ने से राजीव के पेट में अंदरुनी चोट आ गई और वह जमीन पर गिर गया। बेटे की हालत देखकर माँ ने उसे उठाया, लेकिन वह आंख नहीं खोल सका। यह स्थिति देखकर आरोपी वहां से भाग गया। बाद में उसकी माँ उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर देहात थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई और मृतक बालक का पोस्टमार्टम कराने के बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। देहात थाना प्रभारी सुनील खेमरिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर