फातिमा भुट्टो की पाक से अपील, बोलीं- भारतीय पायलट को जल्द रिहा करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2019

वाशिंगटन। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की पोती एवं लेखिका फातिमा भुट्टो ने बुधवार को इमरान खान सरकार से भारतीय वायुसेना के उस पायलट को रिहा करने के लिए कहा जिसे एक हवाई संघर्ष के बाद पाकिस्तान ने पकड़ लेने का दावा किया है। पायलट अभिनंदन को बुधवार को उस समय कथित रूप से पकड़ लिया गया जब वह अपने मिग 21 बाइसन विमान से सुरक्षित बाहर निकल गए थे। हालांकि वह नियंत्रण रेखा पार करके पाकिस्तान की ओर गिरे।

भुट्टो ने न्यूयार्क टाइम्स में लेख में लिखा, ‘मैं और कई अन्य युवा पाकिस्तानी हमारे देश से आग्रह करते हैं कि शांति, मानवता और प्रतिष्ठा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के एक संकेत के तौर पर भारतीय पायलट को रिहा कर दिया जाए जिसे पकड़ा गया है।’

प्रमुख खबरें

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त