Fatty Liver: शरीर के इन 5 अंगों में सूजन हो सकती है गंभीर बीमारी का संकेत, तत्काल हो जाएं अलर्ट

By रितिका कमठान | Jul 22, 2023

लिवर शरीर का ऐसा अंग है जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में काफी मददगार होता है। लिवर शरीर की शारीरिक प्रकिया के लिए भी जिम्मेदार होता है। इसका मुख्य कार्य भोजन को पचाने, बीमारियों के प्रति प्रतिक्रिया बताने, खून की सफाई करना सब लिवर का काम होता है। खानपान संबंधित गड़बड़ी होने और खराब जीवनशैली होने पर लिवर संबंधित बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

फैटी लिवर होने पर शरीर में कई लक्षण दिखते है। इसमें शरीर में सूजन होना सबसे आम लक्षण है। ये हो सकते हैं फैटी लिवर के लक्षण-

फैटी लिवर होने पर वैसे तो लक्षण काफी कम ही दिखते है। मगर समस्या के बढ़ने के साथ ही इसके लक्षणों में भी बढ़ोतरी होने लगती है। वहीं मरीज भी काफी परेशान रहने लगता है। मरीज को सिटी स्कैन,  इमेजिंग टेस्ट से लेकर ब्लड टेस्ट कराने की सलाह भी मिलती है, जिससे फैटी लिवर की स्थिति को समझा जाता है। इस बीमारी में शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते है।

पेट में सूजन

अगर किसी व्यक्ति के पेट में सूजन हो रही है तो ये फैटी लिवर का संकेत होता है। लिवर में फैट जमा होने पर पेट में सूजन होती है जिससे कई दिक्कतें होने लगती है। दरअसल फैटी लिवर में लिवर का साइज बदल जाता है, जिस कारण पेट में सूजन होती है। शरीर में ये लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

टखने पर सूजन

इस बीमारी का मुख्य लक्षण टखनों में सूजन भी होता है। लीवर में अधिक फैट स्टोर होने पर शरीर में फ्लूड जमा होने लगता है। शरीर के टखनों और पैरों में सूजन होने लगती है। डॉक्टर से जांच कराने में संकोच नहीं होना चाहिए।

आंख में सूजन

आंख में सूजन होना भी फैटी लिवर का संकेत होता है। लिवर में अधिक फैट जमा होने पर इसका असर आंखों पर भी होता है। आंखों में सूजन होने लगती है जिससे काफी दिक्कतें होती है। आंखों में सूजन होने से परेशानी होती है तो इसे नजरअंदाज करना अच्छा नहीं होगा।

पैर में सूजन

पैरों में सूजन होना भी फैटी लिवर का अहम संकेत होता है। पैरों में दर्द, सूजन होना फैटी लिवर के कारण होता है। त्वचा अगर अधिक कोमल हो तो ये भी फैटी लिवर का संकेत है।

जोड़ों मे दर्द

फैटी लिवर के कारण उम्र से पहले ही जोड़ों में अकड़न होने लगती है। लीवर पर फैट जमा होने पर शरीर में  फ्लूड भी अधिक मात्रा में जमा हो जाता है। इससे जोड़ों की क्षमता प्रभावित होती है। ये सूजन का कारण बनता है।

प्रमुख खबरें

Bhaum Pradosh Vrat: 08 सितंबर को सर्वार्थ सिद्धि Yoga में भौम प्रदोष, जानें Puja Muhurat

Ecuador के संदिग्ध ड्रग तस्करी पोत को US military ने समुद्र में डुबोया

सवाल पूछो तो मिलते हैं अपमानजनक लेबल, दिमागी नक्सल तंज पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

US Dollar के मुकाबले Rupee 10 पैसे गिरकर 94.66 के स्तर पर पहुंचा