भारतीय सिनेमा में वापसी के लिए Fawad Khan ने कसी कमर, Vaani Kapoor के अपोजिट साइन की फिल्म

By एकता | Jul 04, 2024

8 साल के बाद, पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान भारतीय सिनेमा पर अपनी अदाकारी दिखाने के लिए लौट रहे है। अभिनेता ने एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म साइन की है, जिसमें वह अभिनेत्री वाणी कपूर संग रोमांस करते नजर आएंगे। फवाद के प्रोजेक्ट को निर्देशित करने के लिए आरती बागड़ी को चुना गया है।

इसे भी पढ़ें: Anant Ambani और Radhika Merchant की शादी में परफॉर्म करने भारत पहुंचे हॉलीवुड स्टार Justin Bieber

फवाद और वाणी की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को पूरी तरह से यूके में शूट किया जाएगा। फिल्म की स्टोरीलाइन की बात करें तो यह दो टूटे लोगों के इर्द-गिर्द घुमेगी, जो किस्मत से एक-दूसरे को मिलते है। फिर एक-दूसरे की मदद करने के चक्कर में प्यार में पड़ जाते है। बता दें, ईस्टवुड स्टूडियोज का यह पहला अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट है और अभी तक इस फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें: बुरे फंसे निया शर्मा, करण वाही और क्रिस्टल डिसूजा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया तलब

फवाद के भारतीय फैंस उनकी वापसी से खुश है। अभिनेता को आखिरी बार आठ साल पहले हिंदी बॉक्स ऑफिस पर देखा गया था। फवाद ने करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में अभिनय किया था। इसके अलावा कपूर एंड संस और खूबसूरत जैसी भारतीय फिल्मों में वह अभिनय कर चुके है।

प्रमुख खबरें

Praggnanandhaa ने जीता Grand Chess Tour खिताब, Caruana को 15-13 से दी मात

Nepal Floods Live Updates: Glacier की चट्टान टूटने से नेपाल में मची तबाही, भयानक बाढ़ से अब तक 469 लोगों की मौत

Rahul Gandhi और सोनिया पर Deepfake Video पोस्ट करने वाले दो X खातों पर केस

Delhi में पूर्व राष्ट्रपति Ram Nath Kovind ने मनाया रक्षाबंधन का पर्व