FBI ने शरणार्थियों को हिरासत में लेने वाले मिलिशिया सदस्य को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर शरणार्थियों को अवैध रूप से हिरासत में लेने के आरोपी सशस्त्र दक्षिणपंथी मिलिशिया समूह के एक सदस्य को एफबीआई ने गिरफ्तार किया है। लैरी मिचेल होपकिन्स (70) को अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके सशस्त्र यूनाइटेड कॉन्स्टीट्यूशनल पैट्रियट्स (यूसीपी) समूह ने कहा कि वह सीमा की निगरानी करता है।

न्यू मैक्सिको के अटॉर्नी जनरल हेक्टर बाल्देरस ने होपकिन्स को खतरनाक अपराध बताया जिसे बच्चों तथा परिवारों के पास हथियार लेकर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा की एफबीआई की आज की गिरफ्तारी साफ तौर पर यह दिखाती है कि कानून व्यवस्था प्रशिक्षित कानून प्रवर्तन अधिकारियों के हाथ में होनी चाहिए ना कि सशस्त्र लोगों के हाथ में। बताया जा रहा है कि होपकिन्स न्यू मैक्सिको के सनलैंड पार्क के समीप शरणार्थियों को हिरासत में ले रहा था।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह