Donald Trump के घर पर FBI की छापेमारी, दस्तावेज की हुई तलाशी, पूर्व राष्ट्रपति ने लगाए गंभीर आरोप

By निधि अविनाश | Aug 09, 2022

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि एफबीआई एजेंटों ने सोमवार को उनकी मार-ए-लागो संपत्ति पर छापा मारा है।उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल नेटवर्क (Truth Social Network) पर पोस्ट किए गए एक बयान में इसकी जानकारी दी है। ट्रंप ने छापेमारी को लेकर कहा कि "यह हमारे राष्ट्र के लिए काला समय है, क्योंकि मेरा खूबसूरत घर, फ्लोरिडा के पाम बीच में मार-ए-लागो, पर वर्तमान में एफबीआई एजेंटों के एक बड़े समूह द्वारा घेराबंदी, छापेमारी और कब्जा कर लिया गया है।" हालांकि, ट्रंप ने  यह नहीं बताया कि छापेमारी क्यों की गई है। ट्रम्प ने कहा, "संबंधित सरकारी एजेंसियों के साथ काम करने और सहयोग करने के बाद, मेरे घर पर यह छापा उचित नहीं था," उन्होंने कहा, "उन्होंने मेरी तिजोरी भी तोड़ दी!"

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु CM विजय ने PM Modi से Chennai Metro के तीसरे चरण को जल्द मंजूरी मांगी

नेपाल के Gorkha में Budhi Gandaki नदी की बाढ़ से तबाही, 10 लोग लापता

Navratri Look के लिए 1500 रुपये का बजट, ऑफिस से लेकर गरबा तक ऐसे संवारें स्टाइल

Riyadh के King Khalid Airport पर हमले में 12 की मौत, वैश्विक नेताओं ने की निंदा