एफबीआई ने ट्रंप के मार-ए-लागो आवास पर छापा मारा, तिजोरी तोड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2022

वाशिंगटन, 10 अगस्त। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो आवास पर छापा मारा है। ट्रंप ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एफबीआई के एजेंटों ने उनकी तिजोरी भी तोड़ दी। उन्होंने कहा कि ऐसा ‘‘हमला’’ केवल गरीब तथा विकासशील देशों में ही होता है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि फ्लोरिडा के उनके घर में तलाशी चल रही है।

दरअसल, अमेरिका का न्याय मंत्रालय इस बात की तफ्तीश कर रहा है कि क्या ट्रंप ने 2020 में व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद अपने फ्लोरिडा स्थित आवास पर गोपनीय रिकॉर्ड छिपाए हैं। ट्रंप ने कहा, ‘‘उन्होंने मेरी तिजोरी तक तोड़ दी। इसमें और वाटरगेट में क्या फर्क है....।’’ एफबीआई ने ट्रंप के घर पर ऐसे वक्त में छापा मारा है जब वह 2024 में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश करने की तैयारी कर रहे हैं।

ट्रंप (76) ने आरोप लगाया कि ऐसा हमला केवल तीसरी दुनिया यानी गरीब और विकासशील देशों में ही हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘दुखद रूप से अमेरिका उन देशों में से एक बन गया है, पहले इस स्तर का कदाचार नहीं देखा गया।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि यह राजनीतिक रूप से निशाना बनाने की कार्रवाई है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अमेरिकी लोगों के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा।’’ गौरतलब है कि ट्रंप अमेरिकी संसद भवन पर छह जनवरी 2021 को हमला करने वाली भीड़ को कथित तौर पर भड़काने के एक अन्य मामले में भी जांच का सामना कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार

Delhi के मदनपुर खादर में डेयरी पर Firing मामले में आरोपी भूपेन्द्र गिरफ्तार

Rajasthan में निकाय चुनाव को लेकर BL Santhosh ने BJP कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र

North India में भारी बारिश से Delhi-NCR में भरा पानी, UP और Bihar में बाढ़ का संकट