एएफसी चैम्पियंस लीग से विश्व को भारतीय फुटबॉल शैली दिखाएंगे एफसी गोवा के खिलाड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2021

नयी दिल्ली। एफसी गोवा के खिलाड़ियों ने एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) चैम्पियंस लीग के ग्रुप चरण मेंटीम के पदार्पण को बड़ा मौका करार देते हुए कहा कि इससे उन्हेंदुनिया को ‘भारतीय फुटबॉल की शैली’ को दिखाने का मौका मिलेगा। एफसी गोवा इस 14 अप्रैल को महाद्वीपीय क्लब प्रतियोगिता में खेलने वाला देश का पहला क्लब बन जाएगा। एफसी चैम्पियंस लीग (एसीएल) के ग्रुप चरण में पहले मैच में उनका सामना कतर के अल-रयान से होगा। इससे पहले भारत कोएएफसी चैंपियंस लीग ग्रुप चरण में सीधा प्रवेश दिया गया था और2019-20 सत्र में इंडियन सुपर लीग तालिका में शीर्ष पर रहने वाले एफसी गोवा ने एसीएल के लिए क्वालीफाई किया था।

इसे भी पढ़ें: वानखेड़े में आईपीएल मैच देखने के लिये कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट की जरूरत

उन्होंने कहा, ‘‘जाहिर है यह एक बहुत ही खास एहसास है। यह शानदार मौका है जहां हमें एशिया और दुनिया को दिखाना होगा कि भारत अच्छा फुटबॉल खेल सकता है।’’ फीफा अंडर-17 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके गोलकीपर धीरज सिंह मोरांगथेम ने कहा , ‘‘ हमारे लिये यह इतना आसान नहीं होगा क्योंकि हम सिर्फ गोवा का नहीं कर रहे बल्कि पूरे देश का प्रतिनिधित्व कर रहें होंगे।’’ गोवा के स्थानीय खिलाड़ी और भारतीय डिफेंडर आदिल खान ने कहा कि ऐसे मुश्किल समय में इन प्रतिष्ठित मैचों की मेजबानी करना राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा, ‘‘यह बेहद खास है कि पहली बार भारत को एशिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंटों में से एक मेंप्रतिनिधित्व का मौका मिल रहा है। यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, और चैम्पियंस लीग में देश का प्रतिनिधित्व करना गोवा के लिए गर्व और सम्मान की बात है।

प्रमुख खबरें

DUSU Election Results 2026: कॉलेज चुनावों में ABVP का दबदबा, वोटों की गिनती जारी, कैंपस में 2000 सुरक्षाबल तैनात!

Asian Games में भारत के ध्वजवाहक बने Pawan Sehrawat, किट न मिलने से हटे तूर

खुदा की नमाज के दौरान मस्जिद में लोगों के उड़े चिथड़े... आत्मघाती धमाका, 21 लोगों की मौत, खून और चीखों से थर्राया कोहाट

DUSU Election Result: 2000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बीच वोटों की गिनती शुरू