'भारत की 5,000 अरब की अर्थव्यवस्था बनने की आकांक्षा पूरी करने के लिए FDI महत्वपूर्ण'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2021

वाशिंगटन।डेलॉयट के सीईओ पुनीत रंजन ने कहा है कि भारत के 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) महत्वपूर्ण है। उन्होंने साथ ही कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन, जापान और सिंगापुर में 1,200 उद्योगपतियों के बीच किए गए एक सर्वेक्षण में उनमें से 40 प्रतिशत से अधिक ने भारत में अतिरिक्त या पहली बार निवेश करने की योजना बनाने की बात कही। रंजन ने सर्वेक्षण का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब भी सबसे आकर्षक एफडीआई गंतव्यों में से एक है। उन्होंने कहा, कोविड-19 के विध्वंस के बावजूद, पिछले साल आमद रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: नए साल से एक माह का जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं करने पर जमा नहीं कर सकेंगे GSTR-1

ये चीजें एफडीआई के लिए महत्वपूर्ण आकर्षण हैं। रंजन ने कहा कि साथ ही, यह अब भी माना जाता है कि भारत व्यापार करने के लिए एक चुनौतीपूर्ण जगह है। यह धारणा सरकारी कार्यक्रमों, प्रोत्साहनों और सुधारों के बारे में कम जागरूकता के कारण बनी हुई हैं। उन्होंने कहा, अमेरिका, ब्रिटेन, जापान और सिंगापुर में सर्वेक्षण में शामिल 1,200 उद्योगपतियों में से 44 प्रतिशत ने कहा कि वे भारत में अतिरिक्त या पहली बार निवेश की योजना बना रहे हैं। पहली बार निवेश की योजना बना रहे कारोबारियों में से लगभग दो-तिहाई अगले दो वर्षों के के भीतर ऐसा करने की योजना बना रहे हैं।

प्रमुख खबरें

दंगा कराना सिखा देता हूं! CM Yogi ने विपक्ष को ललकारा, गुंडों को जेल या जहन्नुम की धमकी

JPSC-JSSC विवाद पर BJP सांसद Nishikant Dubey का अल्टीमेटम: युवाओं को न्याय नहीं मिला तो मैं भूख हड़ताल पर बैठूंगा

Jantar Mantar कनेक्शन बताने वाले Amritsar Police चीफ का तबादला, AAP पर BJP हमलावर

E20 Fuel विवाद: AAP का बड़ा ऐलान, 8 August से देशभर में शुरू होगा Nationwide Campaign