केदारनाथ मंदिर के पास हिमस्खलन से यात्रियों में भय, अधिकारियों ने कहा-चिंता करने की जरुरत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2022

देहरादून। उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के पास शनिवार सुबह हिमस्खलन होने से तीर्थयात्रियों में भय व्याप्त हो गया, जबकि अधिकारियों ने कहा कि मंदिर आने की योजना बनाने वालों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा, ‘‘सुबह करीब 6.30 बजे केदार डोम और स्वर्गारोहिणी के बीच एक ग्लेशियर टूटकर मंदिर के पीछे स्थित चोराबाड़ी झील के पास गिरा। झील पर बर्फ के ढेर तीन से चार मिनट तक लटके रहे।’’

इसे भी पढ़ें: नवरात्रि में करें छठे दिन की पूजा, माँ कात्यायनी करेंगी सब दुखों का नाश

उन्होंने कहा, ‘‘घटना हिमालय क्षेत्र में मंदिर से बहुत दूर हुई, जहां इस तरह की घटनाएं आम हैं। मंदिर के आसपास की बस्ती केदारपुरी पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। केदारनाथ धाम यात्रा पर आने वालों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

प्रमुख खबरें

World Cup Quarter Final से पहले England को तगड़ा झटका, दो मैच विनर खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!

डील कराने वाले कतर ने ही कर दी गद्दारी, ईरान ने फिर घुसकर मचाई तबाही

Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, Lords में 300वां इंटरनेशनल मैच खेल सबसे युवा भारतीय महिला बनीं

Shraddha Walkar Case: तिहाड़ जेल में MA की परीक्षा देगा आफताब, Court ने रद्द की 20 जुलाई की सुनवाई