चीन में अब और नहीं होगा XI हुजूर, डर और गुस्सा बना जिनपिंग की मुसीबत, एक साल में 22 बार सड़क पर उतरी जनता

By अभिनय आकाश | Nov 29, 2022

पिछले 72 घंटों में हमने चीन में कुछ ऐसा देखा है जो एक पीढ़ी में नहीं देखा गया। कई शहरों में एक साथ सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन। चीन के लिए विरोध प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है। विरोध इसलिए नहीं होता है क्योंकि चीन में जीवन अत्यधिक विनियमित है, ये हर समय विभिन्न कारणों से होते हैं जिनमें प्रतिकूल कामकाजी परिस्थितियों से लेकर बैंक विफलताएं शामिल हैं। लेकिन आखिरी बार जब विरोध एक मुद्दे के इर्द-गिर्द जमा हुआ था, वह 1989 की भीषण गर्मी के दौरान था।

इसे भी पढ़ें: नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने चीनी कंपनी के सड़क प्रोजेक्ट पर लगाई रोक, भारतीय कंपनी ने किया है केस

33 साल पहले 1989 में इसी चौक पर राजनीतिक स्वतंत्रता का दायरा बढ़ाने की मांग पर बड़ा प्रदर्शन हुआ था। जून के पहले हफ्ते में लाखों लोग जुटे थे। जून 1989 में बीजिंग में भारी उथल पुथल मची हुई थी। चीनी छात्र लोकतंत्र की मांग कर रहे थे। छह हफ्तों तक बीजिंग की सड़कों पर प्रदर्शन होता रहा। प्रदर्शन का मुख्य अड्डा तियानमेन चौक था। प्रदर्शन लंबा चल रहा था।  3-4 जून की दरमियानी रात चीन ने प्रदर्शनकारियों पर बड़ी कार्रवाई की। प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर ऑटोमैटिक राइफल्स और टैंक के साथ हमला किया गया। इस दौरान दुनिया को वो मशहूर तस्वीर देखने को मिली जिसमें एक निहत्था आदमी चीनी सेना के टैंक का रास्ता रोके खड़ा था। विदेशी मीडिया के मुताबिक करीब 10 हजार प्रदर्शकारियों की हत्या कर दी गई। उस वक्त देनजियाउ पेंग चीन के राष्ट्रपति थे।  

इसे भी पढ़ें: चीन में ‘शून्य कोविड नीति’ के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को मिला अमेरिका का सर्मथन, कहा सबको शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार

आंकड़ों के अनुसार केवल और केवल 2022 में ही 22 ऐसे मौके सामने आए हैं जब चीन सरकार के खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। ज्यादातर मौकों पर सरकार की कोरोना नीति को लेकर प्रदर्शन किए गए। जीरो कोविड पॉलिसी कई लोगों की समझ से परे लग रही। 1 जून से अब तक 22 मौकों पर सड़कों पर जनता सरकार के खिलाफ उतर चुकी हैं।  

प्रमुख खबरें

Middle East Tension | PM मोदी करेंगे CCS बैठक की अध्यक्षता, भारत की तैयारियों और सुरक्षा की होगी समीक्षा

दिनभर का Stress और थकान मिटाएगा यह Foot Detox, जानें बॉडी को Relax करने का सीक्रेट

Astrology Tips: घर में चाहते हैं Good Luck और Prosperity, जानें तुलसी पूजा और दीपक जलाने का सबसे शुभ समय

Delhi Double Murder | दिल्ली के पॉश तारा अपार्टमेंट में सनसनी: पैसे के विवाद में पड़ोसी ने की पिता-पुत्र की निर्मम हत्या