पटना के प्राइवेट स्कूल में चार साल के छात्र का शव मिला, आक्रोशित भीड़ ने स्कूल में लगाई आग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2024

पटना। पटना शहर के दीघा इलाके में शुक्रवार को एक निजी स्कूल के परिसर से चार वर्षीय एक छात्र का शव बरामद होने के बाद आक्रोशित भीड़ ने स्कूल में आग लगा दी। पटना पुलिस के मुताबिक, दीघा थानांतर्गत एक बालक के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई थी। तलाश के दौरान बालक का शव स्कूल के परिसर से बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया ‘‘मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। एकत्र किए गए सभी सबूतों की फॉरेन्सिक जांच जारी है।’’ 

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि स्कूल प्रशासन बृहस्पतिवार की शाम तक लड़के के बारे में जानकारी होने से इनकार करता रहा। जब रात को स्कूल परिसर के अंदर से छात्र का शव मिला तो गुस्साए परिजन और स्थानीय निवासी शुक्रवार की सुबह स्कूल के बाहर एकत्र हुए और आगजनी की। आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर टायर जलाकर यातायात बाधित करने का भी प्रयास किया। पटना के जिलाधिकारी एक कपिल अशोक ने शुक्रवार को पीटीआई-को बताया, ‘‘जिला शिक्षा अधिकारी ने क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा

चेहरा चमकाने के चक्कर में कहीं त्वचा खराब तो नहीं कर रहीं? इन फेस पैक से रहें सावधान

Asian Games टेबल टेनिस: Diya Chitale और Manush Shah ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पक्का किया पदक

ट्रेडमिल पर खूब पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहीं