लुधियाना धमाके में जख्मी हुए लोगों से मिले सिद्धू, बोले- पॉलिटिकल एजेंडे के लिए लोगों में फैलाया जा रहा डर

By अनुराग गुप्ता | Dec 23, 2021

लुधियाना। पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार की शाम लुधियाना जिला न्यायालय में हुए धमाके में जख्मी लोगों से अस्पताल में मुलाकात की। आपको बता दें कि लुधियाना जिला न्यायालय में दोपहर को धमाका हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि अन्य 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। फिलहाल पंजाब में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने धमाके में जख्मी हुए लोगों का हालचाल जाना। 

उन्होंने आगे कहा कि पौने पांच साल सब कुछ ठीक था, जब एक-दो महीने ( पंजाब चुनाव के) रह जाते हैं तो बेअदबी, फिर बेअदबी और अब ये जघन्य अपराध। ये कौन सी लड़ाई है ? जिस लड़ाई में राजा की जान को खतरा न हो वो लड़ाई नहीं राजनीति है। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में किसानों के आंदोलन के तीसरे दिन 128 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक धमाका जिला अदालत परिसर की दूसरी मंजिल पर स्थित बाथरूम में हुआ। जहां से एक क्षत-विक्षत बॉडी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि जिस वक्त धमाका हुआ उस वक्त जिला अदालत की कार्यवाही चल रही थी। धमाका इतना ज्यादा शक्तिशाली था कि परिसर की एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।

प्रमुख खबरें

BRICS Summit: फिलहाल कॉमन करेंसी का प्रस्ताव नहीं, Local Currency पेमेंट पर जारी है बातचीत

Asian Games टीम से बाहर होने पर वुशु खिलाड़ी Divyanshi Choudhary ने महासंघ पर लगाए गंभीर आरोप

Engineering और Polytechnic संस्थानों में हुआ 98 प्रतिशत Admission, मंत्री शीला कुमारी ने दी जानकारी

18th BRICS Summit के बीच Delhi के Connaught Place पहुंचे विदेशी सैलानी