Cleaning Tips: किचन में कांच के बर्तनों की सफाई का डर अब खत्म, अपनाएं ये 3 चमत्कारी तरीके

By अनन्या मिश्रा | Oct 11, 2025

अधिकतर महिलाएं अपने घर को खूबसूरत रखने के लिए नई-नई चीजों का इस्तेमाल करती हैं। वहीं कुछ महिलाएं किचन में कांच और चीनी मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कांच और चीनी के बर्तनों को साफ करने में कई तरह की परेशानियां होती हैं। ऐसे में अगर आपके मन में भी कांच या फिर चीनी के बर्तनों को साफ करते समय डर बना रहता है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो कर आप भी घर के किचन में रखे बर्तनों को कम समय में आसानी से साफ कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Dadi Maa Ke Nuskhe: अब महंगे ट्रीटमेंट नहीं, आटे की लोई से चेहरे के अनचाहे बाल हटाएं, पाएं प्राकृतिक निखार

करें गुनगुने पानी और नींबू का इस्तेमाल

किचन में रखे कांच के बर्तनों को साफ करने में इनके टूटने का डर बना रहता है। तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इन बर्तनों को साफ करने के लिए गुनगुने पानी और नींबू के रस डाल लें। फिर इस पानी से कांच के बर्तनों को धोकर साफ कर सकती हैं। ऐसा करने से बिना किसी परेशानी के कांच के बर्तन आसानी से साफ हो जाएंगे और उनके टूटने का डर भी नहीं रहेगा।

माइक्रोफाइबर कपड़े का करें यूज

आपको मार्केट में माइक्रोफाइबर कपड़ा भी मिल जाएगा। इस कपड़े की मदद से आप कांच के बर्तन आसानी से साफ कर सकती हैं। माइक्रोफाइबर कपड़े से कांच के बर्तन साफ करने पर बर्तन पर किसी तरह की खरोच नहीं आएगी। साथ ही बर्तन पर जमा गंदगी आसानी से साफ हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

UP RERA ने पांच जिलों में 2,086 करोड़ रुपये की 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए Congress ने उतारे पांच प्रत्याशी

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold

Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त