प्रधानमंत्री के चेहरे पर दिख रहा है न्याय का डर: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने न्यूनतम आय योजना (न्याय)के अपने वादे का पुन: उल्लेख करते हुए बुधवार को दावा किया कि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर डर और हताशा साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी जाने वाले हैं और कांग्रेस की सरकार आने वाली है। गांधी ने पार्टी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अधिवेशन में कहा,  देश के सामने एक बड़ी चुनौती बेरोजगारी है। हर प्रदेश में युवा बेरोजगार हैं। ओबीसी समाज ही बेरोजगारी के खिलाफ लड़ाई लड़ सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया,  मोदी जी ने 15 लोगों को साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये दिए। अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपये दे दिए गए। लेकिन ओबीसी युवाओं को एक रुपये नहीं दिए। उन्होंने कहा,  भाजपा के ओबीसी सासंद कहते हैं कि मेरी नहीं सुनी जाती। लेकिन हम सबके साथ मिलकर नीति बनाते हैं। सबको साथ लेकर काम करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: परीक्षण की आड़ में मोदी का राजनीति करना अति निन्दनीय: मायावती

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, न्याय का मतलब है कि हर साल गरीबों को 3.60 लाख करोड़ रूपये दिए जाएंगे। हमने तीन राज्यों में 10 दिन के अंदर कर्जमाफी की बात की कही थी। हमने दो दिन में यह कर दिया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा,  हम न्याय करते हैं और वो अन्याय करते हैं। गांधी ने यह भी कहा, मैं ओबीसी वर्ग को गारंटी दे रहा हूँ कि आने वाले समय में आपको और ओबीसी मुख्यमंत्री दिखाई देंगे, और ओबीसी मंत्री दिखाई देंगे। ओबीसी, दलित और किसानों को कांग्रेस में ज्यादा जगह मिलेगी 

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका