महाराष्ट्र में फोन टैपिंग का खौफ? महायुति सरकार के मंत्रियों ने जासूसी के डर से बंद किए मोबाइल, रोहित पवार का दावा

By रेनू तिवारी | Jul 26, 2025

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) विधायक रोहित पवार ने दावा किया है कि महाराष्ट्र सरकार के कुछ मंत्रियों ने इस डर से अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए हैं कि उनके फोन टैप किये जा रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने आरोपों के समर्थन में सबूत पेश करने की मांग की।

कर्जत-जामखेड से दूसरी बार विधायक चुने गए रोहित पवार राकांपा (शरद चंद्र पवार) के महासचिव भी हैं। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हर किसी को आरोप लगाने का अधिकार है, लेकिन आरोपों के समर्थन में समय सबूत भी पेश किये जाने चाहिए। यह फोन टैपिंग का आरोप शिवसेना (उबाठा) के इस दावे के बीच आया है जिसमें कहा गया है कि राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना है और शिवसेना के पांच से छह मंत्रियों को हटाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: बांदा में बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

इससे पहले एनसीपी (सपा) के प्रदेश महासचिव रोहित पवार ने गुरुवार को कहा था कि सांगली के ठेकेदार हर्षल पाटिल की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि भ्रष्ट व्यवस्था द्वारा की गई हत्या है। उन्होंने कहा, "कई अन्य ठेकेदारों को भी अभी तक भुगतान नहीं मिला है और वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। मैं उन सभी से अपील करता हूँ कि वे पाटिल जैसा कोई कठोर कदम न उठाएँ।" रोहित ने सरकार से ठेकेदारों के बकाया का वित्तीय रिकॉर्ड माँगा। उन्होंने राज्य सरकार पर परियोजनाओं के आवंटन में सरकारी ठेकेदारों की बजाय कुछ निजी ठेकेदारों को तरजीह देने का भी आरोप लगाया। 

प्रमुख खबरें

Queens Club में Serena Williams का कमबैक खतरे में, पार्टनर की Injury बनी वजह

Sri Lanka दौरे के लिए Team India Under-19 का ऐलान, राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय को मिली विकेटकीपर की जिम्मेदारी।

Karnataka में Garbage Scam पर BJP का बड़ा हमला, Congress सरकार पर 39,000 करोड़ की लूट का आरोप

पहले ठुकराया, फिर माना! No Mans Land में 20 घंटे फंसा रहा बांग्लादेशी, BSF के दबाव में झुका BGB