UP Election 2022 । उत्तर प्रदेश में किसकी हार-किसकी जीत, फेक न्यूज़ का सहारा ले रहे हैं विरोधी!

By अंकित सिंह | Feb 18, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच में है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश में विरोधियों की ओर से एक फेक न्यूज़ फैलाया जा रहा है। इस फेक न्यूज़ के जरिए यह बताने की कोशिश की जा रही है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने साफ तौर पर अपने बयान में कह दिया है कि उत्तर प्रदेश के पहले दो चरणों में भाजपा की हालत खराब है। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है और ना ही मोहन भागवत ने इस तरह का कोई बयान दिया है। फिलहाल उत्तर प्रदेश में भाजपा पूरा दमखम के साथ चुनाव प्रचार कर रही है।

इसे भी पढ़ें: JP Nadda In Ayodhya । नड्डा बोले: भाई-बहन की पार्टी बन गई है कांग्रेस, सपा सिर्फ परिवार का विकास करती है

उत्तर प्रदेश में कुल 7 चरण में चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश चुनाव का सातवां चरण 7 मार्च को होगा जबकि नतीजे 10 मार्च को आएंगे। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पंजाब, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड में भी विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। हालांकि राजनीति के लिहाज से उत्तर प्रदेश काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। समाजवादी पार्टी की ओर से अखिलेश यादव लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। हालांकि गुरुवार को अखिलेश ने खुद अपनी करहल सीट पर वयोवृद्ध पिता मुलायम सिंह यादव को भी चुनाव प्रचार में उतार दिया है। 

प्रमुख खबरें

Beauty Tips: बेसन के ये ब्यूटी सीक्रेट्स आपकी स्किनकेयर रूटीन बदल देंगे

Iran vs US: कुवैत में अमेरिकी Airbase पर बड़ा Drone Attack, ईरान ने लिया Qeshm Island का बदला

Sun Pharma बना देश का Pharma Leader, India Business में 16% की बढ़त के साथ दर्ज किया तगड़ा Net Profit

Health tTps: भूलने की आदत को हल्के में न लें, वजह हो सकती है B12 की कमी