नेताजी के डर से थाना प्रभारी ने थाने में मनाया बदमाश का जन्मदिन,वीडियो हुआ वायरल

By सुयश भट्ट | Sep 11, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में पुलिस ने बदमाश का जन्मदिन थाना में मनाया और उसका केक कटाया। यह सब टीआई की मौजूदगी में हुआ। इस मामले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

दरअसल मामला 7 सितंबर का है। ऐसा बताया जा रहा है कि बदमाश गोविंदा उर्फ लक्की कुशवाह अपना जन्मदिन मना रहा था। जन्मदिन पार्टी डीजे के तेज आवाज के साथ सेलीब्रेट की जा रहा था। डीजे बजाने की परमिशन नहीं होने की वजह से टीआई ने डीजे को बंद करवा दिया। जिसके बाद बदमाश गोविंद ने अपने सत्ताधारी आकाओं को सीधे फोन लगा दिया।

नेताजी ऊपर से सत्ताधारी दल के लिहाजा टीआई ने भी इसी में अपनी भलाई समझी और खुद ही केक का ऑर्डर देकर दूसरे दिन थाना में बदमाश का जन्मदिन मनवा दिया और केक भी कटवा दिया। लेकिन थाना प्रभारी की किस्मत ही खराब निकली। ऐसा बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं।

इसे भी पढ़ें:ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस निकालेगी आभार यात्रा,मंत्री ने कहा - बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना हैं 

फिर क्या था नेताजी ने टीआई को जमकर घुड़की पिलाई और बदमाश के जन्मदिन की पार्टी में खलल डालने के एवज में टीआई को थाना के भीतर केक कटवाकर उसकी भरपाई करने का आदेश दे दिया।

आपको बता दें कि थाना के भीतर बदमाश का केक कटवाने पर भोपाल एसपी ने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है। और इसके साथ ही थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Madras High Court: कॉजपा नेता सौरभ दास की पृष्ठभूमि जांच याचिका पर केंद्र को नोटिस

तीन साल की डेटिंग के बाद अलग हुए Palak Tiwari और Ibrahim Ali Khan? साथ होने वाली शूटिंग भी रुकी

Joshimath में Trans Bharat का Helicopter क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत

नेपाल से जुड़े हैं तार...कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास पर मद्रास HC का बड़ा एक्शन, जानें सरकार को क्या नोटिस जारी किया