Easter Sunday 2026: ईसा मसीह के पुनर्जीवन का पर्व, जानें क्यों हर साल बदल जाती है इसकी तारीख

By अनन्या मिश्रा | Apr 05, 2026

ईसाई धर्म में गुड फ्राइडे और ईस्टर दोनों ही बहुत अहम धार्मिक पर्व माने जाते हैं। हर साल यह दोनों ही दिन शोक, आस्था और फिर उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस बार 05 अप्रैल को ईस्टर संडे मनाया जा रहा है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि ईस्टर का धार्मिक महत्व क्या है और इस दिन को क्यों मनाया जाता है। साथ ही यह भी जानेंगे कि क्या सच में इस दिन ईसा मसीह जिंदा हो गए थे।

सच में जिंदा हो गए थे यीशु

ईसाई धर्म ग्रंथों और बाइबल के मुताबिक सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन प्रभु यीशु मसीह फिर से जीवित हो गए थे। साथ ही यह भी कहा जाता है कि पुनर्जीवित होने के बाद करीब 40 दिनों तक यीशु अपने शिष्यों के बीच रहे थे और शिष्यों को क्षमा, प्रेम, दया और मानवता का संदेश दिया था। जिसके बाद वह स्वर्ग लौट गए थे। लेकिन यह पूरी तरह से विश्वास और आस्था का विषय है। जिसको ईसाई धर्म के अनुयायी पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाते हैं। इसलिए ईस्टर को नई शुरूआत और चमत्कार का प्रतीक माना जाता है।

क्यों बदलती है ईस्टर की तारीख

बता दें कि हर साल ईस्टर संडे एक ही तारीख हो नहीं आता है। वसंत विषुव के बाद आने वाली पहली पूर्णिमा के आधार पर इसकी तारीख तय की जाती है। ईसाई धर्म में गुड फ्राइडे से लेकर ईस्टर तक का समय बहुत खास माना जाता है। इस दौरान लोग ईसा मसीह के जीवन की अंतिम घटनाओं को याद करते हैं।

प्रमुख खबरें

Kerala में LDF की वापसी तय, कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं: CM Pinarayi Vijayan का बड़ा दावा

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित