United States में संघीय एजेंटों ने पांच साल के लड़के को हिरासत में लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2026

अमेरिका के मिनेसोटा में संघीय एजेंट स्कूल से घर लौट रहे पांच साल के एक बच्चे को उसके पिता के साथ सं टेक्सास के एक हिरासत केंद्र में ले गए। स्कूल के अधिकारियों और पीड़ित परिवार के वकील ने यह जानकारी दी।

‘कोलंबिया हाइट्स पब्लिक स्कूल्स’ की अधीक्षक जेना स्टेनविक ने बताया कि मंगलवार दोपहर संघीय एजेंटों ने लियाम कोनेजो रामोस नामक बच्चे को उसके घर के रास्ते से एक कार से हिरासत में लिया।

अधिकारियों ने बच्चे से उसके घर का दरवाज़ा खटखटाने को कहा ताकि अंदर और लोग हैं या नहीं पता चल सके। स्टेनविक के मुताबिक, ‘‘असल में पांच साल के एक बच्चे का इस्तेमाल किया गया।’’ उसके पिता ने अंदर मौजूद बच्चे की मां से दरवाजा न खोलने को कहा।

स्कूल अधिकारियों का कहना है कि एजेंट बच्चे को घर में रहने वाले किसी अन्य वयस्क या किसी अन्य अधिकारी के साथ छोड़ने को तैयार नहीं थे। हालांकि गृह सुरक्षा विभाग की प्रवक्ता ट्रिशिया मैकलॉफलिन ने कहा कि पिता ने बच्चे को अपने साथ रखने का अनुरोध किया था और दोनों टेक्सास के डिली स्थित आव्रजन हिरासत केंद्र में साथ हैं।

स्टेनविक ने कहा कि यह परिवार 2024 में अमेरिका आया था और उनका शरण लेने संबंधी मामला लंबित है। उन्हें देश छोड़ने का आदेश नहीं दिया गया था। स्टेनविक ने सवाल उठाया, ‘‘पांच साल के एक बच्चे को क्यों हिरासत में लेना? क्या उसे हिंसक अपराधी माना जा सकता है?’’ परिवार के वकील ने कहा कि वे कानूनी और नैतिक दबाव के ज़रिये रिहाई के विकल्प तलाश रहे हैं।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026: बार्सिलोना के युवा स्टार हमजा अब्देलकरीम को Egypt की टीम में मिली जगह

IPL 2026 में Mumbai Indians की हार के बाद कप्तान Hardik Pandya पर गिरी गाज, लगा भारी जुर्माना

North India में Heatwave का रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR बना आग का गोला, अगले 3 दिन भारी

Stock Market में दिनभर चला Drama, सुबह की तूफानी तेजी शाम को फुस्स, Sensex-Nifty फिसले।