फेडरल बैंक का शुद्ध मुनाफा दो गुना बढ़कर 381 करोड़ रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2019

नयी दिल्ली। फेडरल बैंक का शुद्ध मुनाफा मार्च में समाप्त तिमाही में दो गुना से अधिक बढ़कर 381.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक को इस दौरान गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) के लिये कम प्रावधान करना पड़ा था उसकी ब्याज आय में वृद्धि हुई। 

इसे भी पढ़ें: YES बैंक को चौथी तिमाही में करोड़ो का घाटा, फंसे कर्ज का बढ़ा प्रावधान

इस दौरान बैंक का एनपीए के लिये प्रावधान 371.53 करोड़ रुपये से कम होकर 177.76 करोड़ रुपये पर आ गया। ब्याज से हुई आय इस दौरान 1,951 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,413 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी।

पूरे वित्त वर्ष 2018-19 में बैंक का एकल शुद्ध मुनाफा 41.50 प्रतिशत बढ़कर 1,243.89 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 2017-18 में वार्षिक शुद्ध लाभ 878.85 करोड़ रुपये था। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह